Road Accident: तीन युवको को ट्रक ने कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार ट्रक ने कार का टायर बदल रहे युवकों को कुचला, दो की मौत
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: जीटी रोड एनएच - 44 पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली। गन्नौर क्षेत्र में शाने - पंजाब- ढाबे के पास सड़क किनारे कार का टायर बदल रहे थे। कि अचानक तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मोकै से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
प्रत्यदर्शियों के अनुसार तीनों युवक टायर बदलने में व्यस्त थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की तीनों युवक दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन तब तक दो युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी। तीसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच गया। हादसे में फरीदाबाद निवासी सुनील और गन्नौर के गांव शाहपुर तगा निवासी मोहित की मोकै पर ही मौत हो गई । वहीं घायल युवक की पहचान उमेश के रूप में हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतकों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों युवक शादीशुदा थे और अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मोहित एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जबकि सुनील खेती बाड़ी के जरिए अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
