मांगें पूरी नहीं होने से PWD कर्मचारी नाराज, 18 जुलाई को मंत्री गंगवा के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

कर्मचारियों की मांगों को लेकर PWD मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदर्शन के समर्थन में यूनियन ने फतेहाबाद, टोहाना और भूना में जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

राज्य संगठन सचिव कृष्ण चमारखेड़ा, जिला प्रधान सुरजीत पाबड़ा, जिला चेयरमैन राजेश सोनी और जिला सचिव संदीप बैजलपुर ने कहा कि वर्ष 2025 में मंत्री के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में 18 जुलाई को हिसार में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाया जाएगा।

Fatehabad News

About The Author

Related Posts