Snake Bite: नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर

नवोदय के हॉस्टल में सांप के डसने से छात्रा गंभीर

Published On

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Snake Bite: बरवाला क्षेत्र के गांव पाबड़ा स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रावास में वीरवार देर रात एक छात्रा को सांप ने डस लिया। 11वीं कक्षा की छात्रा को पहले बरवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि छात्रा हॉस्टल में सो रही थी, तभी सांप ने उसे काट लिया। दर्द होने पर छात्रा के शोर मचाने से अन्य छात्राएं जाग गईं और उन्होंने वार्डन को सूचना दी। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।

venomous-snake
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts