सचखंडवासी शरीरदानी माता शांति देवी इन्सां की याद में चक्कां के इस परिवार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नामचर्चा आयोजित कर दी माता शांति देवी इन्सां को श्रद्धांजलि

Published On

सादेवाला। ब्लॉक व गांव चक्कां निवासी सचखंडवासी शरीरदानी माता शांति देवी इन्सां धर्मपत्नी बनवारी लाल इन्सां की पावन स्मृति को यादगार बनाने के उद्देश्य से पारिवारिक सदस्यों ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, सादेवाला में जामुन का फलदार पौधा लगाया। परिवार का कहना है कि पौधा न केवल मां की यादों को सदैव जीवित रखेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता रहेगा। इस अवसर पर सचखंडवासी के पुत्र महेंद्र इन्सां, जगदीश इन्सां, पुत्रवधू रोशनी देवी इन्सां व सिया इन्सां, बेटियां रोशनी इन्सां, सुशीला इन्सां, संतोष इन्सां तथा परिवार के अन्य सदस्य एवं ब्लॉक के जिम्मेवार सदस्य उपस्थित रहे। Sirsa News

नामचर्चा आयोजित कर दी माता शांति देवी इन्सां को श्रद्धांजलि

खारियां। ब्लॉक चक्कां की ओर से शरीरदानी माता शांति देवी इन्सां की स्मृति में सोमवार को श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक चक्कां, रामपुर थेड़ी, दारेवाला सहित विभिन्न ब्लॉकों से पहुंची साध-संगत ने पुष्प अर्पित कर सचखंडवासी माता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर किया। इसके बाद विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कविराजों ने चेतावनी प्रथा के भजनों के माध्यम से मानव जीवन में राम-नाम के सुमिरन तथा निस्वार्थ मानवता सेवा का संदेश दिया। Sirsa News

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार तार सिंह इन्सां ने कहा कि माता शांति देवी इन्सां ने समाज की परवाह किए बिना आजीवन डेरा सच्चा सौदा द्वारा बताए गए इंसानियत के मार्ग पर चलते हुए निस्वार्थ सेवा की और मरणोपरांत शरीरदान कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई। उन्होंने कहा कि आज उनका पूरा परिवार भी मानवता भलाई के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सच्चे नम्र सेवादारों, ब्लॉक प्रेमी सेवकों एवं ब्लॉक के जिम्मेवारों ने सचखंड वासी के पति बनवारी लाल इन्सां, पुत्र महेंद्र डाल, जगदीश इन्सां तथा परिवार के सदस्य गोपी राम डाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परिवार की ओर से नामचर्चा में पहुंची साध-संगत, ग्रामीणों और रिश्तेदारों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के जिम्मेवार, सच्ची प्रेमी समिति व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, साध-संगत, ग्रामीण तथा परिजन उपस्थित रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts