शिक्षा और रोजगार
विपक्षी पार्टीयो ने जींद को राजनीति के लिए प्रयोग किया, भाजपा ने विकास के लिए चुना- पवन
जींद से चलेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन,
खरखौदा/सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन खरखौदा ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश बना है तब से जींद को केवल विपक्षी पार्टियों ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए प्रयोग किया है। जबकि भाजपा ने जींद को केवल विकास के लिए चुना है। जिसका जीता जागता उदाहरण 17 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन को जींद के रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से भारत की पहली हाइड्रोजन रेल जींद से सोनीपत तक चलेगी यह ट्रेन भारत के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन है। इससे पहले तीन से चार देशों में हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जा रही है । वह भी केवल तीन से चार बोगी की चलती है। जबकि भारत में 10 बोगी की हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सपना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हाइड्रोजन का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। जो विकास पहले कभी नहीं हुआ वह भाजपा ने कर दिखाया है। ''एक समय था जब कहा करते थे की रेलू राम की रेल चलेगी,, ''बिन बिजली बिन तेल चलेगी,, वह सपना मोदी व सैनी ने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में क्षेत्र में अनेक हाईवे का जाल बिछाया की एमपी एक्सप्रेस हाईवे मेरठ लोहारू एक्सप्रेस हाईवे दिल्ली से जम्मू कटरा एक्सप्रेस हाईवे 334 पी नेशनल हाईवे, इसके अलावा दुनिया का सबसे बड़ा मारुति का प्लांट खरखोदा में भाजपा के शासनकाल में लगा जो कि क्षेत्र का नाम आज
दुनिया के नक्शे पर चमक रहा है। जिस काम को पूरा करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने हर समय अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया हो। वह काम बीजेपी ने केवल विकास के नाम पर चुनकर उसको पूरा करने का काम किया है। आज सोनीपत विकास का हब बनने जा रहा है। उन्होंने बताया की रैली मे केवल इलेक्ट्रॉनिक, सीएनजी, व साइकिल से लोग रैली में जाएंगे इससे न केवल पर्यावरण को बचाने में सहायता मिलेगी, बल्कि ज्यादा खर्चे से भी राहत मिलेगी। रैली में खरखौदा क्षेत्र से 25 सीएनजी बसें 50 सीटर वाली ,100 गाड़ियां सीएनजी से चलने वाली रैली में पहुंचेगी।
