शिक्षा और रोजगार
गैंगस्टर का आरोपी 'कट्टा' गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी इसरार उर्फ कट्टा गिरफ्तार
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी इसरार उर्फ कट्टा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार रात्रि गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे इसरार उर्फ कट्टा निवासी मोहल्ला रेतेवाला क्यूबा मस्जिद कस्बा कैराना को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गैंगस्टर में नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
