Sri Ganganagar News: गत्ता गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान

तीन दमकल गाड़ियों के साथ आग बुझाने में लगे 7 घंटे

Published On

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ रोड पर जिला अस्पताल और हाकम मारुति गैराज के बीच वाली गली में स्थित है एक बड़े गत्ता गोदाम में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। तीन दमकल गाड़ियों, दमकल कर्मियों और अन्य लोगों को आग पर काबू पाने में लगभग 7 घंटे लगे। गोदाम लगभग पूरी तरह से जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला। Sri Ganganagar News

दमकल विभाग के अनुसार आज सुबह लगभग 4 बजे सूचना मिलने पर एक के बाद एक तीन दमकल गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया। अनेक दमकल कर्मी और अन्य लोग आग बुझाने में जुट गए। आज की काफी ऊंची लपटें उठती रहीं और चारों तरफ हो धुआं ही धुआ फेल गया। दोपहर लगभग 11 बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इस विशाल गोदाम में बड़ी मात्रा में कार्टूनों के गत्ते और उनके बड़े-बड़े बंडल रखे हुए थे। गोदाम के संचालक को प्रेमवीर ने बताया कि  वे गत्ते का थोक व्यापार करते हैं।

वे शहर में अनेक कबाड़ विक्रेताओं से गत्ते के कार्टून और गत्ते का अन्य सामान खरीदते हैं, जिनके प्रेसिंग मशीन से प्रेस करके बड़े-बड़े बंडल बनाए जाते हैं। इन बंडलों को फिर आगे भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे गोदाम में आग लगने का पता चला तो दमकल को सूचना दी। दमकल विभाग ने बताया कि तीन गाड़ियों ने लगभग डेढ दर्जन बाहर चक्कर लगाकर पानी भरा और आग को बुझाया। दमकल कर्मियों के साथ अन्य लोग भी आग बुझाने में लग रहे। दोपहर करीब 11बजे आग पूरी तरह से नियंत्रित हो पाई।

संचालक प्रेमवीर ने बताया कि आग लगने का कोई कारण समझ में नहीं आया। गोदाम में बिजली का मीटर बाहर की तरफ लगा हुआ है,जो पूरी तरह से सुरक्षित है। गोदाम के अंदर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे जो आग में जल गए। इनका रिकॉर्डिंग इंस्ट्रूमेंट भी आग में जल गया। नजदीक दो-तीन घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया है, जिसमें कुछ भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया उन्होंने बताया कि गोदाम में पीछे की तरफ गत्ते के बड़े-बड़े बंडलों का काफी ऊंचा ढेर था। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts