अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता सुवालिस उर्फ मान गुर्जर निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।

Kairana News
Kairana News

About The Author

Related Posts