Missing: एक माह से लापता बेटे के अपहरण का आरोप, 3 लाख की फिरौती मांगने का मामला अदालत पहुंचा

मां का आरोप-रिश्तेदार दंपती ने फोन पर कहा 'बेटे का अपहरण कर लिया', रोते हुए बेटे से करवाई बात

Published On

हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र में एक माह से लापता युवक के कथित अपहरण और तीन लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला अदालत तक पहुंच गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भादरा के आदेश पर भादरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, रासलाना स्थित गौशाला में रहने और कार्य करने वाली राजपति (40) पत्नी भूपसिंह वाल्मीकि ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। परिवाद में बताया गया कि वह और उसके पति गांव रासलाना की गौशाला में कार्य करते हैं तथा उनका पुत्र अक्षय भी उनके साथ रहता था। करीब एक माह पहले अक्षय अचानक लापता हो गया।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मोबाइल नंबर 7878076369 और 8168236671 से लगातार फोन आने लगे। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम नीतू पत्नी सुनील निवासी दड़बा कलां हाल सिरसा, हरियाणा बताया, जो रिश्ते में परिवादिया की भाभी लगती है। महिला और उसके पति सुनील पर आरोप है कि उन्होंने फोन पर कहा कि उन्होंने अक्षय का अपहरण कर लिया है और यदि उसकी सकुशल वापसी चाहते हैं तो तीन लाख रुपए देने होंगे। Hanumangarh News

परिवाद के अनुसार, आरोपियों ने फोन पर अक्षय से भी बात करवाई। उस दौरान अक्षय कथित रूप से रो रहा था और उसने अपनी मां से कहा कि नीतू और सुनील उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसने मां से जल्द छुड़ाने की गुहार लगाई और आशंका जताई कि यदि उसे नहीं बचाया गया तो उसकी जान को खतरा है।

बातचीत के दौरान आरोपियों ने अक्षय से मोबाइल फोन छीन लिया और परिवादिया को धमकी दी कि तीन लाख रुपए कहां और कब पहुंचाने हैं, इसकी सूचना बाद में दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि इस घटना की जानकारी पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को दी गई तो अक्षय की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद दोनों मोबाइल नंबर बंद हो गए। न्यायालय के आदेश की पालना में भादरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उप निरीक्षक साहब राम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts