India Hockey Team: सलीमा टेटे होंगी एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला टीम की कप्तान

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

Published On

नई दिल्ली। India Hockey Team: जापान के आइची नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलने वाले एशियाई खेल 2026 में सलीमा टेटे को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को इस बड़े टूनार्मेंट के लिए टीम की घोषणा की। पिछले महीने एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीतने वाली सलीमा टेटे को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है।

एशियाई खेल 2026 में महिला हॉकी टूनार्मेंट का आयोजन काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक किया जाएगा। यह टूनार्मेंट लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए एशियाई क्वालीफायर के तौर पर भी काम करेगा, जिसमें जीतने वाली टीम को अमेरिका में होने वाले अगले समर गेम्स में जगह मिलेगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला हॉकी टीम इस प्रकार है:-

गोलकीपर: सविता पूनिया, बिचू देवी खारीबम। डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुंगी, ज्योति, शिल्पी डबास। मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग।

फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी हमारजोटे, रुतुजा पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।
टीम को लेकर मुख्य कोच स्योर्ड मारिज्ने ने कहा, "खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने दिखाया है कि हाल के महीनों में उनका फॉर्म और फिटनेस सही रहा है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स की चुनौती के लिए तैयार है।"

India Hockey Team

About The Author

Related Posts