एमएसजी आईटी विंग डबवाली के इन सेवादारों ने निभाया मानवता का फर्ज

आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान

Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली क्षेत्र की नर्सिंग कॉलोनी के एमएसजी आईटी विंग के सेवादार भाई मंदीप इन्सां एवं रामचंद्र इन्सां ने वीरवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। भाई मंदीप इन्सां ने एक गर्भवती महिला की सहायता के लिए रक्तदान किया, जबकि भाई रामचंद्र इन्सां ने आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। समय पर किए गए इस रक्तदान से मरीजों को आवश्यक सहायता मिल सकी। सेवादारों ने बताया कि उन्हें मानवता की भलाई के कार्यों की प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से मिली है।  अस्पताल प्रशासन एवं मरीजों के परिजनों ने सेवादारों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। Sirsa News

About The Author

Related Posts