Kabaddi News: कबड्डी प्रतियोगिता में गालड़ विजेता और एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल उपविजेता

कबड्डी क्लब की प्रधान रोशनी देवी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Published On

भूना (सच कहूं/ संगीता रानी)। गांव चंद्रावल स्थित एकता कबड्डी क्लब के खिलाड़ियों ने 45 किलो वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गालड़ गांव की टीम ने 21 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मेजबान चंद्रावल की टीम ने 20 अंक के साथ उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। Kabaddi News

प्रतियोगिता में एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल की टीम ने शुरूआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने टीम भावना, अनुशासन और दमदार खेल के दम पर फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है।

इस अवसर पर एकता कबड्डी क्लब की प्रधान माता रोशनी देवी, राधेश्याम भूरिया, उमेद गोस्वामी, जनक मलिक, पूर्व सैनिक बलवान जाखड़, सतपाल बलौदा तथा कबड्डी कोच प्रहलाद जाखड़ मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब के खिलाड़ी आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। Kabaddi News

About The Author

Related Posts