शिक्षा और रोजगार
Punjab News: चन्नी को हाईकमान ने दिया झटका, राहुल गांधी ने नहीं दिया समय
अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग को हटाने की माँग को लेकर दिल्ली में डेरा डाले बैठे हैं चरणजीत चन्नी
Punjab Congress: चंडीगढ़, (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग को हटाने की माँग पर अड़े चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के लिए डेरा डाले बैठे चरणजीत सिंह चन्नी और उनके कुछ समर्थक कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की ओर से फिलहाल मिलने का समय नहीं दिया गया है। Punjab News
वहीं पंजाब के इन नेताओं ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी और पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि के.सी. वेणुगोपाल ने इन नाराज नेताओं को स्पष्ट रूप से कहा है कि पंजाब में इस तरह की बगावत स्वीकार नहीं की जाएगी और उन्हें कांग्रेस हाईकमान के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
इन बागी नेताओं को उम्मीद थी कि राहुल गांधी के आने के बाद उनकी बात सुनी जाएगी और वे अपना पक्ष उनके सामने रख सकेंगे, लेकिन राहुल गांधी की ओर से उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। इसके बाद इन नेताओं ने गुरुवार सुबह पहले हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की और फिर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। Punjab News