शिक्षा और रोजगार
नपा की बोर्ड बैठक में 69 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित
कैराना नगरपालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान 69 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। मंगलवार को नगरपालिका परिषद कैराना के सभाकक्ष में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी ने की। बोर्ड बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रकाश, सफाई, जलकल व निर्माण विभाग में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नई लाइटें, विद्युत पोल, सडक तथा नाला-नाली निर्माण आदि 69 करोड़ रुपये विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गए।
बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के द्वारा किया गया। बोर्ड में मूल बजट वर्ष-2026-27 में शामिल प्रस्ताव संख्या-02 पूर्ण बहुमत के अभाव में पारित नही किया जा सका। इसे आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा। शेष सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किये गए। इस दौरान सभासद साजिद, मौ0 तौसीफ, मौ0 हारून, रईस अहमद, फुरकान अहमद, शादाब, जब्बार, राशिद अहमद, बासिद, उम्मेद, शकुलत, आबिदा तथा अवर अभियन्ता(सिविल) राहुल कुमार, अवर अभियन्ता(जल) हिमांशु नारायण, कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, जलकल लिपिक तासीम अली, लेखाकार राकेश कुमार, गृहकर लिपिक इनाम हसन, मौ0 असलम, रविन्द्र कुमार, इरशाद अली, आदि उपस्थित रहें।
8.jpg)