शिक्षा और रोजगार
Talented India: टैलेंटेड इंडिया शो में हलवासिया की छात्रा रुद्रा ने जीता प्रथम स्थान
टैलेंटेड इंडिया शो में रुद्रा बनीं विजेता
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हलवासिया विद्या विहार की छात्रा रूद्रा ने करनाल में आयोजित मानव प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत टैलेंटेड इंडिया शो में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की शिक्षिका कोमल सोनी की दमदार कोरियोग्राफी, कड़ी मेहनत और विजेता बनाने के जुनून ने छात्रा को मंजिल तक पहुँचाया। विद्यालय पधारने पर प्रशासक डॉक्टर शमशेर सिंह अहलावत एवं प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने विजेता छात्रा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रा रूद्रा शानदार नृत्य के साथ-साथ पढ़ाई में भी सदैव अच्छा प्रदर्शन करती रही है। छात्रा की इस शानदार सफलता में उसके माता-पिता का विशेष योगदान है व उन्हें भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ विभाग प्रमुख एलेग्जेंडर दास, राजेश मोदी, माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग, आचार्या बिजयलक्ष्मी, अंजू खट्टर, सुमन रानी व इत्यादि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।