Cyber Crime: फतेहाबाद पुलिस ने किया 5.80 लाख रुपये की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगों ने बंद मोबाइल नंबर से बैंक खाते में लगाई सेंध
फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद शर्मा)।Fatehabad News
थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि रतिया निवासी गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके एचडीएफसी बैंक खाते से लिंक पुराना मोबाइल नंबर बंद होने के बाद किसी व्यक्ति ने उसे अपने नाम पर दोबारा सक्रिय करवा लिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर 4 से 9 जून 2026 के बीच खाते से 5.80 लाख रुपये निकाल लिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सचिन निवासी गांव खेड़ी गगन (हिसार) और विनोद निवासी गांव पुठी मंगल खां (हिसार) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से ठगी की पूरी राशि बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दी गई। राशि वापस मिलने पर गुरप्रीत सिंह ने फतेहाबाद पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी मेहनत की पूरी कमाई वापस मिल गई। Fatehabad News