शिक्षा और रोजगार
एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली
भिवानी में SIR अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित
Published On
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: जिला उपायुक्त एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष साहिल गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में युवाओं द्वारा एसआईआर जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को रेड क्रॉस झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न चौराहों के लिए सचिव रेड क्रॉस प्रदीप कुमार द्वारा रवाना किया गया। सचिव ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भिवानी में एक विशेष मुहिम की शुरूआत की गई है। स्थानीय रैडक्रॉस भवन में विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।