Kuwait Attack: ईरानी हमले के बाद लगी आग, उड़ानें प्रभावित, हमलों के बाद बढ़ा तनाव
कई दमकलकर्मी घायल
Kuwait Attack" कुवैत सिटी। ईरान की ओर से किए गए कथित हमलों के बाद कुवैत में लगी आग को बुझाने के दौरान कई दमकलकर्मी और एक नागरिक कर्मचारी घायल हो गए। कुवैत के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने कुवैत फायर फोर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान के हवाले से बताया कि आग की दो घटनाओं से निपटने के लिए दमकल की टीमें तैनात की गई थीं। पहली जगह पर पांच दमकल दल और दूसरी जगह पर तीन दमकल दल भेजे गए। Kuwait News
पहली घटना स्थल पर राहत और बचाव अभियान के दौरान कुछ कर्मी घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, फायर फोर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि घायलों की स्थिति कितनी गंभीर है और न ही दोनों घटनास्थलों की पहचान सार्वजनिक की गई है। अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने का अभियान अभी जारी है और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।
यह घटना उस समय सामने आई जब कुवैत ने बताया कि शनिवार तड़के हुए हमलों के दौरान उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया। हमलों के बाद कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। कुवैत एयरवेज ने यात्रियों को जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से कई उड़ानों को पुनर्निर्धारित किया गया है। Kuwait News
कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि एक बिजली उत्पादन और जल डिसेलिनेशन संयंत्र पर हमले के बाद आग लग गई। सुरक्षा कारणों से संयंत्र की कुछ उत्पादन इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन योजनाएं सक्रिय कर दी गई हैं और बिजली एवं जल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
कुवैत में हुए ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका ने लगातार सातवीं रात ईरान पर हमले किए। जवाबी कार्रवाई के तहत तेहरान ने खाड़ी देशों और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है। Kuwait News