सुनाम, छाजली, लहरा, जाखल सड़क का नवीनीकरण शुरू

16 करोड़ की लागत से 38 किलोमीटर सड़क को बनाया जा रहा

Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: सुनाम, छाजली, लहरा, जाखल सड़क का नवीनीकरण शुरु हो चुका है। इस सड़क के मुकम्मल होने से सुनाम, छाजली, लहरा और जाखल के बीच संपर्क और मजबूत होगा, जिससे खेतीबाड़ी, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। इसके साथ-साथ सफर के दौरान समय और तेल की भी बचत होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला संगरुर-2 की जिला प्रधान दामन बाजवा ने सुनाम-छाजली लहरा जाखल रोड पर पहुंचकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार द्वारा हलका सुनाम, दिड़बा और लहरा के लोगों को बड़ी विकासी सौगात दी गई है।

दामन बाजवा ने बताया कि इस सड़क का टेंडर 24.50 करोड़ रुपए की लागत से लगा था, जिसे रिबेट करके 16 करोड़ की लागत से इस 38 किलोमीटर सड़क को बनाया जा रहा है। दामन बाजवा ने कहा कि यह सड़क इलाके के किसान भाइयों, व्यापारियों, औद्योगिकों और आम लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस सड़क का नवीनीकरण शुरु होने से लोगों में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से आवाजाही और सुगम, सुरक्षित और तेज होगी, जिससे आम लोगों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों आदि को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) के माध्यम से की जा रही है, जो पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार की वचनबद्धता का स्पष्ट सबूत है। इस मौके पर ठेकेदार अभिषेक, भाजपा नेता हरमनदेव बाजवा, भाजपा सर्कल प्रधान राजीव मक्कण आदि उपस्थित थे।

Sunam News
Sunam News: जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रधान दामन बाजवा और अन्य भाजपा नेता। छाया: कर्म थिंद

About The Author

Related Posts