Noise Pollution Control: हरिद्वार में 94 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की सख्ती

Published On

Noise Pollution Control: हरिद्वार, (हि.स.)। हरिद्वार। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाकर 94 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवाए। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। Haridwar News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होते पाए गए। इसके बाद शहर क्षेत्र के 31 और ग्रामीण क्षेत्र के 63 धार्मिक स्थलों से कुल 94 लाउडस्पीकर हटवाए गए।

पुलिस ने संबंधित प्रबंधन समितियों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना सक्षम अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करते हुए किसी भी लाउडस्पीकर का संचालन न किया जाए। साथ ही ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया गया। Haridwar News

हरिद्वार पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके और सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे।

About The Author

Related Posts