युवती से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला व दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे हरियाणा निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 10 जून को कैराना कोतवाली पर क्षेत्र निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामड़ा चौकी प्रभारी एसआई रोबिन राठी ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आशीष निवासी ग्राम तामशाबाद थाना सनौली खुर्द जनपद पानीपत हरियाणा को यमुना ब्रिज के पास स्थित मवी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है।
