शिक्षा और रोजगार
Magarmachh: मगरमच्छ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत
सड़क किनारे विशाल मगरमच्छ देखकर मची भगदड़
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Crocodile News: भोकरहेड़ी में ईंट भट्ठे के पास मगरमच्छ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ से जान को खतरा जताते हुए उसे पकड़ने की मांग वन विभाग से की है।मगरमच्छ वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मचा हुआ है।
मोरना ब्लॉक् के गांव वज़ीराबाद में मोरना भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के पास मार्ग किनारे विशाल मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी।कुछ युवक वीडियो बनाने लगे तो अनेक व्यक्ति वहां से भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में मगरमच्छ को देखने को ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।जिसके बाद मगरमच्छ खेत मे चला गया।
गांव वज़ीराबाद निवासी किसान अंकित पुत्र देवेन्द्र ने बताया कि मगरमच्छ उनके खेत मे अक्सर नजर आता है।शुक्रवार को वह खेत मे कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। खेत से निकल कर वह सड़क की ओर चला गया।जिसकी वीडियो बना ली गयी।
भोकरहेड़ी निवासी व्यक्तियों ने बताया कि तालाब में तीन मगरमच्छ डेरा डाले हुए हैं जिसे खतरे की आशंका बनी हुई है अक्सर बच्चे उधर चले जाते हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।वन विभाग मगरमच्छ को पकड़कर दूसरे स्थान पर छोड़े।
क्षेत्राधिकारी वन रविकांत चौधरी ने बताया की भोकरहेड़ी तालाब में तीन मगरमच्छ होने की जानकारी है। एक व्यक्ति को निगरानी के लिये तैनात किया गया है। मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
