शिक्षा और रोजगार
Sri Gurusar Modia News: शाह सतनाम जी अस्पताल का 32वां स्थापना दिवस विशाल चिकित्सा जांच शिविर लगाकर मनाया
239 मरीजों का हुआ फ्री चेकअप
Free Medical Check-up Camp: गोलूवाला/राजस्थान, (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरुसर मोडिया सन् 1995 से लगातार चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल के 32वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत विशाल नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार 17 जुलाई को अस्पताल परिसर श्रीगुरुसर मोडिया में अरदास का भजन लगाकर किया गया। Sri Gurusar Modia News
इस चेक-अप कैम्प में 146 पुरूषों व 93 महिलाओं सहित कुल 239 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित सचदेवा ने 111 मरीजों को नेत्र रोगों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया। वहीं 18 चयनित मरीजों के सफेद मोतिया के आॅप्रेशन श्रीगुरुसर मोडिया अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएँगे।
वहीं फेको विधि द्वारा 5 मरीजों को विदेशी लैंस डलवाने पर विशेष छूट दी जाएगी। वहीं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुभाष गडवाल व डॉ. घनश्याम बिश्नोई के द्वारा हार्ट, शुगर, बीपी, लीवर, पेट, किडनी, गठिया, मलेरिया, डेंगू अन्य रोगों से सम्बन्धित 98 मरीजों को परामर्श नि:शुल्क दिया गया। इधर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र गल्हौत्रा व रामपरवेश द्वारा 30 मरीजों को दंत रोगों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया गया।
इस दौरान खून जांचों, दांतों के प्रोसीजर व अल्ट्रासाउंड पर भी मरीज को 20 प्रतिशत की छूट दी गयी। कुल 36 प्रकार की पेशाब व खून जांचों का विशेष पैकेज 21 मरीजों को 4500 की बजाय मात्र 1500 रुपए में दिये गया। इस शिविर को लेकर मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के द्वारा भी इस शिविर में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी गयी। Sri Gurusar Modia News