शिक्षा और रोजगार
Rohit Chandel Arrested: यह टीवी एक्टर 16 वर्षीय लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार
घाटकोपर पुलिस ने टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को किया गिरफ्तार
Published On
Rohit Chandel Arrested: मुंबई। घाटकोपर पुलिस ने टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। उन पर 16 वर्षीय लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करने, उसका पीछा करने और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने एक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, पूर्वी उपनगर में रहने वाले आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपने और कई अन्य नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को उसने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे झगड़ा किया, उसे गालियां दीं और मारपीट की। Entertainment News