शिक्षा और रोजगार
Telangana Weather: तेलंगाना में तीन दिनों के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के चलने के आसार
तेलंगाना में तीन दिन तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट
Published On
हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Weather: तेलंगाना में अगले तीन दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार बताया कि अगले सात दिनों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक या दो स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गयी है।
