नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद का तीन स्तर पर काम
चांदपुरा मे नशा मुक्ति कैंप 15 युवाओं की काउंसलिंग 10 नशा पीड़ितों का उपचार शुरू
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: थाना जाखल के अन्तर्गत पड़ते गांव चांदपुरा में स्थित हरिजन चौपाल में नशा मुक्ति टीम टोहाना मंडल द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप से पहले टीम ने दो दिन सर्वे कर गांव में नशा पीड़ितों की पहचान की व उनकी काउंसलिंग कर उपचार के लिए प्रेरित किया गया। नशा पीड़ितों को बतलाया गया कि नशे की लत एक बीमारी है व इसका उपचार संभव है।
इस कैंप में लगभग 14 नशा पीड़ितो ने भाग लिया सभी की गहन काउंसलिंग की गई। 10 पीड़ितों को आयुष व होम्योपैथी दवा दिलवाई गई। कैंप में आयुष विभाग के डॉक्टर फार्मासिस्ट सरकारी अस्पताल जाखल से पीड़ितों का सैंपल लेने के लिए लैब टेक्नीशियन भी उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन स्तर पर कार्य किया जा रहा है नशा पीड़ितों की पहचान कर उनका दवा दिलवाई जा रही है,इस तरह प्रयास से डिमांड को ही खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग तस्करी के काम में लगे हैं उन लोगों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है। हमारे युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई नया युवा नशे की तरफ ना जाए।
टीम ने गांव के स्कूल के छात्रों को भी नशे की समस्या बारे जागरूक कर समाज को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका वारे विस्तार से चर्चा की। सभी छात्रो ने नशे की समस्या को समाज से खत्म करने का संकल्प लिया । प्रभारी ने बतलाया नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
