Body Donation: दिलबाग सिंह बने मरणोपरांत समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण!

अमर सेवा मुहिम के तहत चिकित्सा रिसर्च के लिए की देहदान

Published On

हनुमानगढ़/सहजीपुरा। सच्ची सेवा समिति के जिम्मेवार गुरमीत सिह व सच्ची सेवा समिति के सेवादार जसवीर सिंह सहजीपुरा के पिता दिलबाग सिह आज देहदान कर अमर हो गए। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने सच्चखंडवासी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए देहदान किया। Hanumangarh News

चिकित्सा रिसर्च के लिए देह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साईंस कालेज नोएडा को दान की गई। देहदान की अमर सेवा के अवसर पर परिजन, रिश्तेदार, सग्गे संबंधी,  डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान ईकाई के सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची सेवा समिति के सेवादार, प्रेमी समितियां, गांव के सरपंच पंच  विभिन्न पंचायतों के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

देहदानी के पुत्र गुरजीत सिंह ने बताया कि मेरे पिता  दिलबाग सिह उम्र 82 वर्ष के सच्चखंडवासी होने पर देहदान करवाया। उन्होंने बताया कि मेरा पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा सिरसा का अनुयायी है और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा सत्संग में दी गयी पवित्र प्रेरणा मे विश्वास करता है। मेरे पिता ने अपने जीवन काल में चिकित्सा अनुसंधान के लिए देहदान करने की शपथ ली।बीते दिन सच्चखंडवासी होने पर चिकित्सा रिसर्च के लिए देह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साईंस कालेज नोएडा को दान की गई। Hanumangarh News

बेटियों ने निभाया अपना फर्ज

डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई बेटा बेटी एक समान मुहिम के तहत बेटी अमरजीत कौर चरणजीत कौर, पौत्री स्वर्णजीत कौर, रमनदीप कौर, पड़पौत्री सफरीत कौर पुत्रवधू निर्मल कौर, देवेंद्र कौर ने अर्थी को कंधा देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। Hanumangarh News

Dilbagh-Singh-Body-Donate

Dilbag-Singh-Arthi

About The Author

Related Posts