Sports News: एनजीटी का बड़ा फैसला, खेलों पर लगाईं अंतरिम रोक

जयपुर सहित तीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों में खेलों पर अंतरिम रोक, सीजीडब्ल्यूए को अद्यतन अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

Published On

NGT Order: जयपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और भूजल संरक्षण संबंधी निर्देशों की अवहेलना के मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम तथा मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। अधिकरण ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) को अद्यतन अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त 2026 को होगी। Sports News

एनजीटी का यह आदेश क्रिकेट स्टेडियमों में भूजल के उपयोग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के शोधित जल के उपयोग तथा वर्षा जल संचयन जैसे पर्यावरणीय उपायों के अनुपालन से संबंधित मामले में जारी किया गया है। एनजीटी ने वर्ष 2021 में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे और बाद में विभिन्न स्टेडियमों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी थी।

अधिकरण की प्रधान पीठ के अध्यक्ष न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने दो जुलाई 2026 को हुई सुनवाई में कहा कि देश के अनेक क्षेत्रों में जल संकट गंभीर है। इसके बावजूद संबंधित स्टेडियमों की ओर से उनके बार-बार जारी नोटिसों के साथ-साथ सीजीडब्ल्यूए के ई-मेल और नोटिसों का भी जवाब नहीं दिया गया। इसी आधार पर अधिकरण ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए तीनों स्टेडियमों में अगली सुनवाई तक खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। Sports News

About The Author

Related Posts