गांधीनगर हत्या केस में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

गांधीनगर में गला दबाकर युवक की हत्या, पड़ोसियों पर केस दर्ज 

Published On

गांधीनगर (एजेंसी)। Gandhinagar News: गुजरात के गांधीनगर से एक युवक की हत्या मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहने पर दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। 

गांधीनगर के डिप्टी एसपी आरएम सरोदे ने बताया कि कलोल तहसील के धेधु गांव में 20 वर्षीय हार्दिक ठाकोर की हत्या के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हार्दिक के पड़ोसी वासुभाई ठाकोर और हंसाबेन ठाकोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। 

हार्दिक के पिता रमेश उदाजी ठाकोर ने कलोल तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच हुई होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

डिप्टी एसपी ने कहा कि हमने देर रात दोनों अपराधियों को पकड़ लिया। फिलहाल कलोल तहसील पुलिस पूरी घटना की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपियों से लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से यह जानना चाहती है कि हत्या करने के पीछे उनकी क्या मंशा थी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि मृतक को न्याय मिल सके। दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।

Gandhinagar News

About The Author

Related Posts