रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI का बड़ा बयान, सभी अटकलों पर लगाया विराम

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का जवाब

Published On

मुम्बई (एजेंसी)। BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला एकदिवसीय मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि "ऐसी कोई चर्चा" नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। उन्होंने अनुभवी सलामी बल्लेबाज भविष्य को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों की निंदा तो नहीं की, लेकिन यह स्पष्ट किया कि रोहित भारत की वनडे योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे। सैकिया ने कहा, ‘रोहित भारतीय एकदिवसीय टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

BCCI News

About The Author

Related Posts