Hydrogen Train: सप्ताह में 6 दिन चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, शुक्रवार रहेगा ऑफ

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/ हेमंत कुमार)। Jind Railway Station: जींद रेलवे स्टेशन से शुक्रवार 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी। शनिवार को ट्रेन पटरी पर नहीं दोडी। क्योंकि सप्ताह में एक दिन ऑफ रहा करेगा। ट्रेन सप्ताह मे 6 दिन ही चलेगी। हर शुक्रवार ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा। दरअसल रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया गया है। ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89. 1 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जिसमें 32 किलोवाट के 2 इंजन लगे हैं। ट्रेन का नंबर 740 10 जींद - सोनीपत सुबह 7:40 पर जींद से रवाना होकर सुबह 9:40 पर सोनीपत पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन सुबह 10:40 पर सोनीपत से चलकर दोपहर 12:40 पर जींद पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जींद सिटी और मोहना सहित कुल 12 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन के निर्माण में जिंदल स्टेनलेस स्टील्स  ने ट्रेन के निर्माण मे अहम भूमिका निभाई है। इसे तैयार करने के लिए कुल 40 फ़ीसदी जिस स्टील का प्रयोग किया गया है वह जिंदल स्टेनलेस ने सप्लाई किया है।  कंपनी हरियाणा के हिसार और उड़ीसा के जाजपुर स्थित वर्ल्ड क्लास प्लांट से विशेष तौर पर तैयार किया गया प्रीमियम ऑसटेनिटिक स्टेनलेस स्टील लगाया गया है। 

स्टील लगाने की खूबी 

इससे हवा, पानी या रसायनों का असर नहीं होता। ट्रेन का वजन कम होने से ईंधन की बचत होगी बार-बार पेंट या उसकी मरम्मत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

60 किलोमीटर बैटरी से भी चलेगी

ट्रेन के दोनों इंजनों में 210-  210 किलोग्राम हाइड्रोजन भरी जाएगी।  जिससे ट्रेन लगभग 420 किलोमीटर तक चल सकती है। सोनीपत जींद के दो चक्कर लगभग 360 किलोमीटर के होते हैं टैंक को दोबारा भरने में करीब आधे घंटे से सवा घंटे का समय लगता है। यदि हाइड्रोजन सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो ट्रेन लगभग 60 किलोमीटर तक बैटरी के सारे भी चल सकती है। ट्रेन में वंदे भारत की एक पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम लगाया गया है।  जिससे यात्री जरूरत पड़ने पर सीधे चालक दल से संपर्क कर सकते हैं।

Hydrogen Train
Hydrogen Train: सप्ताह में 6 दिन चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, शुक्रवार रहेगा ऑफ
Hydrogen Train
Hydrogen Train: सप्ताह में 6 दिन चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, शुक्रवार रहेगा ऑफ

About The Author

Related Posts