मौजगढ़ माइनर की टूटी दरार को भरने में डेरा अनुयायियों का निस्वार्थ प्रयास, टला बड़ा नुकसान

सिंचाई विभाग ने तुरंत बंद कराया पानी, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मिट्टी से बांध बनाकर रोका रिसाव

Published On

Maujgarh Minor Damage: ओढ़ां/सरसा, (सच कहूँ/राजू)। हरियाणा में सरसा जिले के गांव देसूमलकाना के पास शुक्रवार अलसुबह मौजगढ़ माइनर में करीब 60 फुट लंबी दरार आने से नहर का पानी बाहर निकलने लगा। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जेई रमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और पीछे से माइनर का पानी बंद कराया। Sirsa News

इसी दौरान कालांवाली व देसूमलकाना के डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए और मिट्टी से भरे बैग लगाकर अस्थायी बांध बनाते हुए पानी के रिसाव पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आसपास की कृषि भूमि को नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि विभाग और सेवादारों की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि या फसलों का नुकसान नहीं हुआ।

जेई रमेश कुमार ने बताया कि माइनर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराया गया और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सहयोग करने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित मदद से स्थिति पर समय रहते काबू पाया जा सका। Sirsa News

About The Author

Related Posts