सरसा की आरजू सहारण का कमाल, नीट-यूजी में 604 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बीएससी नर्सिंग में ऑल इंडिया 55वीं रैंक हासिल

Published On

NEET UG 2026: नाथूसरी चौपटा/सरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। हरियाणा में सरसा जिले के गांव शक्कर मंदोरी की आरजू सहारण ने दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरजू ने ऑल इंडिया बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में देशभर में 55वीं रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा नीट-यूजी 2026 में 604 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 8779वीं रैंक प्राप्त की है। Sirsa News

आरजू ने बताया कि नीट की पहली परीक्षा में उसके 680 अंक आए थे, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द होने के कारण उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और पहले से अधिक मेहनत के साथ तैयारी जारी रखी। दोबारा परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 604 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि बीएससी नर्सिंग में देशभर की करीब 1200 सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 55वीं रैंक हासिल करना उनके लिए गर्व की बात है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। 

आरजू के पिता सुभाष सहारण किसान हैं, जबकि माता अनिता सहारण स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। दादा भादर सहारण ने कहा कि आरजू की उपलब्धि पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय है।  परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जगदीश सहारण, रामसिंह, प्रवीण, अशोक, शारदा, मनीष, सतबीर सहारण, जोनी शर्मा सहित अनेक लोगों ने आरजू का सम्मान किया और उसकी सफलता पर खुशी जताई। Sirsa News

About The Author

Related Posts