Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था से कोई समझौता: मुख्यमंत्री योगी

अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीजे की आवाज व कांवड़ की ऊंचाई मानक के अनुरूप रखने के निर्देश

Published On

Kanwar Yatra 2026: गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को गाजियाबाद कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मेरठ और सहारनपुर मंडल के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। Ghaziabad News

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें।

यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों पर लगातार नजर रखी जाए तथा समय रहते उनका खंडन किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रहे, ताकि यातायात बाधित न हो। इसके लिए डीजे संचालकों, कांवड़ निर्माताओं और कांवड़ संघों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए। Ghaziabad News

कांवड़  मार्गों को सवच्छ , गड्ढामुक्त बनाएं :मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण और सिंचाई विभाग को यात्रा मार्गों को गड्ढामुक्त करने, झाड़ियों की सफाई कराने तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कांवड़ शिविरों में पेयजल, बिजली, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानों को बंद रखने और इसकी सख्ती से निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए, जबकि विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखने और कांवड़ियों के स्वागत के लिए सूचना विभाग के माध्यम से होर्डिंग लगाकर सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।कांवड़ समीक्षा

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद 

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास एवं नगर नियोजन पी. गुरु प्रसाद, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह, एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। Ghaziabad News

CM-KY

About The Author

Related Posts