इंडिगो का बड़ा दांव, CFM से 1,000 से ज्यादा LEAP इंजन खरीदने का ऐतिहासिक करार

इंडिगो का बेड़ा होगा और मजबूत, CFM से 1,000 से ज्यादा LEAP इंजनों की खरीद तय

Published On

नयी दिल्ली। देश की अग्रणी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एक हजार से अधिक लीप-1ए इंजनों के लिए सीएफएम इंटरनेशनल के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। इंडिगो ने सोमवार को बताया कि एमओयू के तहत 510 एयरबस ए320निओ फैमिली विमानों के लिए 1,000 से अधिक लीप-1ए इंजन खरीदे जाएंगे। यह लीप इंजनों के लिए इंडिगो की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर होगा और सीएफएम इंटरनेशनल के इतिहास में भी एक नया रिकॉर्ड होगा।

इंजनों की खरीद के अलावा इस समझौते में इंडिगो की इंजन एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल) सुविधा की स्थापना में सीएफएम सहयोग करेगी। साथ ही, कंपनी दीर्घकालिक मटेरियल सर्विसेज एग्रीमेंट के तहत स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति की जायेगी। इस अवसर पर इंडिगो के नामित मुख्य कार्यकारी अधिकारी विली वॉल्श ने कहा, "जैसे-जैसे इंडिगो एक वास्तविक वैश्विक एयरलाइन बनने की दिशा में अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है, हमें खुशी है कि हम अपने एयरबस ए320/321निओ परिवार के विमानों की भविष्य की डिलीवरी के लिए सीएफएम इंटरनेशनल के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।"

इंडिगो के विमानों में साल 2016 से सीएफएम के इंजन हैं। उसके 375 से अधिक ए320/321 परिवारों के विमानों में सीएफएम के इंजन हैं।
सीएफएम इंटनेशनल की प्रवर्तक कंपनी जीई एयरोस्पेस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा, "पिछले एक दशक से इंडिगो ने अपने परिचालन प्रदर्शन के लिए सीएफएम पर भरोसा किया है। इस समझौते के साथ उस विश्वास को आगे बढ़ाने पर हमें गर्व है।"भारत सीएफएम का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। वर्तमान में देश की पांच विमान सेवा कंपनियां 400 से अधिक लीप इंजन से लैस विमानों का संचालन कर रही हैं और 2,000 इंजनों का ऑर्डर पहले से दिया जा चुका है।

About The Author

Related Posts