Body Donation: माता सुमित्रा इन्सां बनीं जंडवाला सौत्र की पहली शरीरदानी

डेरा सच्चा सौदा की ‘अमर सेवा’ मुहिम समाज में ला रही जागरूकता

Published On

रतिया, (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत जीते जी तो मानवता भलाई कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती ही है, लेकिन ये मरणोपरांत भी मानवता के काम आते है। ऐसा ही अनुकरणीय उदाहरण ब्लॉक हड़ौली के गांव जंडवाला सौत्र निवासी 65 वर्षीय माता सुमित्रा इन्सां पत्नी कृष्ण कुमार ने प्रस्तुत किया। Fatehabad News

उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान कर मानवता की मिसाल कायम की। सुमित्रा इन्सां गांव जांडवाला सौत्र की पहली शरीरदानी बनी हैं। उनके इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। परिजनों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत सुमित्रा इन्सां की पार्थिव देह रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पीलीभीत बाईपास रोड, पवन विहार, बरेली (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान की गई।

सुमित्रा इन्सां के पुत्र राजकुमार इन्सां और सुरेंद्र इन्सां ने बताया कि उनकी माता हमेशा मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानती थीं। उनकी इच्छा थी कि मरणोपरांत उनका शरीर समाज के काम आए, जिसे परिवार ने पूरा किया। शरीरदान से पूर्व उनकी पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों, साध-संगत, परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने "जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी माता सुमित्रा इन्सां तेरा नाम रहेगा" और "शरीरदानी माता सुमित्रा इन्सां अमर रहे" के नारे लगाए। इसके बाद "धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा" का इलाही नारा लगाकर एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा ब्लॉक प्रेमी सेवक डॉ. सत्यवीर इन्सां, राज्य के सच्चे नम्र सेवादार राजकुमार चोपड़ा, उत्तम इन्सां, वेद, राजकुमार कामरा, कपिल नारंग, लक्ष्मण, प्रेमी सेवक रमेश इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य कृष्ण इन्सां, बलवीर इन्सां, राजेंद्र इन्सां, दीपक इन्सां, बलजिंद्र इन्सां, गगन, हरपाल, कैशु, हर भगवानदास, मिट्ठू राम, मा. मोहर सिंह, रामनिवास सरपंच, सरपंच राजकुमार, भगवान दास, सुरजीत पूर्व सरपंच, रोहताश मीणा, अनूप इन्सां, डॉ. शीशपाल इन्सां, राकेश, निखिल सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी सदस्य, एमएसजी आईटी विंग सेवादार, ब्लॉक हड़ौली, फतेहाबाद और रतिया की साध-संगत, रिश्तेदार एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

शरीरदान मानवता की बड़ी सेवा: रोहताश मीणा | Fatehabad News

पूर्व सरपंच रोहताश मीणा ने माता सुमित्रा इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शरीरदान एक महान कार्य है। दान किया गया शरीर मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के शोध और अध्ययन में सहायक बनेगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा और मानवता की भलाई का यह कार्य हमेशा याद रखा जाएगा।

गांव में पहली बार हुआ शरीरदान: सुरजीत सिंह

पूर्व जिला पार्षद सुरजीत सिंह ने कहा कि गांव जंडवाला सौत्र में यह पहला शरीरदान है। इससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए चलाई जा रही शरीरदान की मुहिम सराहनीय है और ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देते हैं।

बेटियों और पुत्रवधू ने दिया अर्थी को कंधा

डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत माता सुमित्रा इन्सां की बेटियों सुनीता इन्सां, रजनी इन्सां और पुत्रवधू अर्चना इन्सां व शुक्ला इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा। Fatehabad News

Vakta-Ratia

About The Author

Related Posts