शिक्षा और रोजगार
Kesari Chand Maloo Passes away: नहीं रहे राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति व वीणा म्यूजिक के संस्थापक
80 वर्षीय केसरी चंद्र मालू का देर रात हृदयाघात से निधन, राजस्थानी लोकसंगीत जगत में शोक की लहर
Published On
Kesari Chand Maloo Passes away: जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति और वीणा म्यूजिक (वीणा कैसेट्स) के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का सोमवार देर रात यहां हृदयाघात से निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। चूरू जिले के सुजानगढ़ में जन्मे मालू का राजस्थानी भाषा, लोकसंगीत और लोक कलाकारों के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने वीणा कैसेट्स के माध्यम से पांच हजार से अधिक राजस्थानी लोकगीतों को संरक्षित किया। घूमर, चीरमी, और कांगसियो जैसे प्रसिद्ध एल्बमों के माध्यम से उन्होंने कई नए कलाकारों को मंच प्रदान किया। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राजस्थान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।