कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई: नड्डा

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई: नड्डा

Published On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और प्रदर्शनकारियों छात्रों से अपना धरना खत्म करने की अपील की। नड्डा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था और पूर्वाह्न 11:50 बजे से बातचीत शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ यह बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से शुरूआती मौखिक चर्चा की गई, जिसके बाद शाम करीब चार बजे प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा।

नड्डा ने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे स्थिति को पूरी तरह सामान्य बनाने में प्रशासन की मदद मिलेगी। इससे पहले सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और नेता आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की पुष्टि की। श्री दास ने बताया कि दो घंटे से अधिक इंतजार के बाद करीब दस मिनट तक हुई बैठक में उन्होंने पार्टी की मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा। उनके अनुसार, नड्डा ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे पर आंतरिक स्तर पर विचार-विमर्श करेगी और बातचीत की प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

About The Author

Related Posts