Rojgar Mela: जुलाना में लगा रोजगार मेला, रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 19 विभाग रहे मौजूद

जुलाना में अंत्योदय रोजगार मेले का आयोजन

Published On

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Julana News: कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में अंतोदय रोजगार मेला लगाया गया। जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि शिविर में 3025 लोगों को निमंत्रण दिया गया था। रोजगार मेले में 19 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा अनुसूचित जातियां एवं विकास निगम, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिन परिवारों की आमदनी एक लाख से नीचे हैं उनकी आमदनी को बढाकर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Julana News
Julana News: राजकीय कॉलेज लगे रोजगार मेले में पहुंचे लोग।

About The Author

Related Posts