हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात! डबवाली से पोकरण के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें पूरा रूट और टाइम टेबल

डबवाली से पोकरण तक नई स्पेशल बस सेवा शुरू, सिरसा-बीकानेर समेत इन शहरों को मिलेगा लाभ

Sarvesh Kumar Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Haryana Roadways ने डबवाली से राजस्थान के पोकरण तक नई स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा से सिरसा, नोहर, रावतसर, बीकानेर, फलोदी और रामदेवरा सहित कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई बस सेवा शुरू होने से धार्मिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारिक कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी बस

डबवाली से पोकरण जाने वाली बस वाया औढ़ा, चौपटा, फेफाना, नोहर, रावतसर, पल्लू, अर्जनसर, बीकानेर, गजनेर, काजी की सिरद, मल्हार, फलोदी और रामदेवरा होते हुए पोकरण पहुंचेगी।

डबवाली से पोकरण बस समय सारणी

डबवाली – सुबह 06:00 बजे
औढ़ा – सुबह 06:35 बजे
सिरसा – सुबह 07:30 बजे
चौपटा – सुबह 08:10 बजे
नोहर – सुबह 09:12 बजे
रावतसर – सुबह 10:10 बजे
पल्लू – सुबह 11:15 बजे
अर्जनसर – सुबह 11:50 बजे
महाजन – दोपहर 12:30 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 12:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – दोपहर 02:00 बजे
गंगानगर चौक, बीकानेर – दोपहर 02:20 बजे
भाप – शाम 05:00 बजे
फलोदी – शाम 06:00 बजे
रामदेवरा – शाम 06:40 बजे
पोकरण आगमन – शाम 07:00 बजे
वापसी में पोकरण से डबवाली बस समय सारणी
पोकरण – सुबह 06:30 बजे
रामदेवरा – सुबह 07:00 बजे
फलोदी – सुबह 08:00 बजे
भाप – सुबह 08:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – सुबह 11:50 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 01:15 बजे
महाजन – दोपहर 02:00 बजे
अर्जनसर – दोपहर 02:30 बजे
पल्लू – दोपहर 03:05 बजे
रावतसर – शाम 04:05 बजे
नोहर – शाम 05:00 बजे
चौपटा – शाम 05:50 बजे
सिरसा – शाम 07:00 बजे
औढ़ा – शाम 07:40 बजे
डबवाली आगमन – रात्रि 08:00 बजे

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही रामदेवरा और पोकरण जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

हरियाणा रोडवेज की यह पहल क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समय बचाने वाली साबित हो सकती है।

Haryana Roadways News

About The Author

Related Posts