Haryana Trending News: सभी ये खबर जरूर पढ़ें कहीं आपका अकाउंट ना हो जाए खाली, पुलिस ने बता दिया करना क्या है....
कोरियर के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहें, कैथल पुलिस ने जारी किया अलर्ट
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Trending News: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के मार्गदर्शन में जिला कैथल में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्र तथा स्कूल व कॉलेज इत्यादि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और लोगों को नयी तकनीकी के बारें में जागरूक किया जा रहा है कि किस प्रकार से साइबर क्रिमिनल नये नये तरीके अपनाकर लोगों को बेवकूफ बनाकर धोखाधड़ी करते है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वर्तमान समय में कोरियर के नाम पर वित्तीय ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।
इस तरह से देते हैं वारदात को अंजाम
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि जालसाज आपके पास कॉल या मैसेज करते है और कहते है की आपका पासपोर्ट या अन्य कोई सामान का कोरियर आना है। जिसकी कुछ 5-10 रुपये पेमेंट बाकी है। हम आपको एक लिंक भेज रहे है। आप आपकी बकाया पेमेंट इस लिंक से पे करदो, उसके बाद आपका कोरियर आ जाएगा। आमजन सोचता है कि 5-10 रुपए की बात है पे कर देते है। आपके द्वारा उस लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठग आपकी नई यूपीआई आईडी बना लेते है। जिसके माध्यम से आपकी नेक कमाई हड़प लेते है।
इसलिए सतर्क एवं जागरूक रहकर साइबर ठगों से ठगी का शिकार होने से बचे। किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें। किसी से अपना ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या कोई अन्य निजी जानकारी सांझा ना करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय या आॅनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साईबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दें।

About The Author