नेत्रदानी प्रीतम इन्सां को हजारों लोगों ने किया नमन

परिवार ने 9 जरूरतमंद परिवारों भेंट किया राशन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: नेत्रदानी प्रीतम चंद इन्सां की स्मृति में डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र पिहोवा में श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने प्रीतम चंद इन्सां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इतना ही नही इस दौरान परिवार द्वारा 9 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन भी भेंट किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ प्रेमी सेवक संतोष सुरमी न किया व प्रीतम चंद इन्सां को वक्ताओं ने याद किया।

डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार संदीप इन्सां ने कहा कि नेत्रदान महादान है और नेक कर्म को प्रीतम चंद इन्सां द्वारा किया गया है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान, नेत्रदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा बेसहारा लोगों की सेवा जैसे कार्य समाज में नई प्रेरणा दे रहे हैं। स्व. प्रीतम चंद इन्सां ने अपने जीवनकाल में भी मानवता की सेवा को प्राथमिकता दी और मरणोपरांत नेत्रदान कर एक मिसाल कायम की है, जो आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। प्रवीण इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का उद्देश्य मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है।

उन्होंने प्रीतम चंद इन्सां के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा डेरा परिवार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार जोगिंद्र, जसबीर कलार, प्रवीण, लाभ सिंह, जिन्द्र, रूढ़ सिंह, सिंदर पाल, राकेश, रामदास, सवर्णा देवी, सुनीता , नीलम, वीना, कमलेश, सुमन, खुशरीत, स्वेता,धर्मपत्नी मंगती देवी, हरि सिंह, किर्तास, कमलेश रानी, नरेश रानी ब्लॉक प्रेमी सेवक संतोष सुरमी, शहरी प्रेमी सेवक अशोक कुमार, संगम, रोबिन, बीरा, संत कुमार, कश्मीरी, करनैल, रामपाल बटेड़ी समेत हजारों लोग मौजूद थे।

Pehowa News (2)

 

About The Author

Related Posts