फिजूलखर्ची बचाकर अपने जन्मदिन पर रोड़ी के इन बच्चों ने किया ये महान काम
गांव में लगाए 7 फलदार पौधे
Published On
Environmental Conservation: सरसा। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा अनुयायियों का पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान है। हर दिन डेरा सच्चा सौदा का कोई न कोई सेवादार पौधा लगाता नजर आ जाता है। इसी कड़ी में गांव रोड़ी निवासी प्रेमी जगसीर इन्सां के बेटे गुरकीरत इन्सां व गुरअंश ने अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने की बजाय गांव में 7 फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बच्चों को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। - छाया: राजू ओढां