Jantar Mantar Protest: CJP ने जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान, सरकार के साथ तीनों मांगों पर बनी सहमति
तीन प्रमुख मांगों पर सहमति के बाद CJP ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया
नई दिल्ली। Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर से चल रहे अपने धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने का ऐलान कर दिया। संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत में उसकी तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया। CJP और सरकार के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कई दौर की वार्ता के बाद लंबित मुद्दों पर सकारात्मक सहमति बनी। संगठन का कहना है कि सरकार ने तीनों प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
CJP के प्रवक्ताओं ने इसे छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आंदोलन का समर्थन करने वाले देशभर के लोगों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया गया तथा सरकार द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद अब धरना समाप्त किया जा रहा है।
सरकार की ओर से कहा गया कि आंदोलन के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया और आपसी सहमति से समाधान निकाला गया है। साथ ही, सरकार ने सभी पक्षों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
धरना समाप्त करने की घोषणा के साथ CJP ने कहा कि वह सरकार द्वारा किए गए वादों के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी। संगठन ने फिलहाल अपने सभी प्रस्तावित आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को भी वापस लेने का ऐलान किया है।
