शिखर शिक्षा सदन में स्पेलाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन, 600 विद्यार्थियों ने दिखाई अंग्रेज़ी भाषा की शानदार प्रतिभा

शिखर शिक्षा सदन में स्पेलाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी भाषा पर पकड़ मजबूत करने और उनके शब्द-भंडार को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से स्पेलाथॉन (Spellathon) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भाषाई प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया गया।

प्रथम चरण में विद्यार्थियों को उनकी कक्षानुसार अंग्रेज़ी के शब्द दिए गए, जिनकी सही स्पेलिंग लिखनी थी। इस चरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 64 विद्यार्थियों ने दूसरे चरण में प्रवेश किया। द्वितीय चरण में प्रतिभागियों को कठिन एवं उच्च स्तर के अंग्रेज़ी शब्द दिए गए, जिसके आधार पर 24 छात्र-छात्राओं का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।

अंतिम चरण चार रोमांचक राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी रखी गई। कड़े मुकाबले के बाद विभिन्न हाउसों के विजेताओं का चयन किया गया।

रामानुजन हाउस से कक्षा 3-बी के अर्नव पाल, कक्षा 4-बी के अनुभव वत्स, कक्षा 5-सी के परीक्षित, कक्षा 6-ए की वृन्दा, कक्षा 7-सी की गौरी शर्मा तथा कक्षा 8-सी के मौ. आसिम विजेता रहे। वहीं रमन हाउस से कक्षा 3-ए के नमन, कक्षा 4-बी के राइफ, कक्षा 5-बी की मरियम, कक्षा 6-ए के तेजस, कक्षा 7-सी की भव्या रस्तौगी तथा कक्षा 8-ए की अक्षा रनर-अप रहीं।

इस अवसर पर मीडिया सेंटर के महासचिव आफताब आलम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। चयन समिति ने सभी विजेताओं के नामों की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा एवं मैनेजर शिखा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, शब्द-भंडार और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी राय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी शैक्षिक एवं भाषाई क्षमता को भी सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर दीप्ति व्यास, कृति शर्मा, श्वेता, अमित कुमार, शिल्पा सैनी एवं जेबा खान का विशेष योगदान रहा।

Miranpur News

About The Author

Related Posts