CJP Protest Update: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, और फिर कह दी ये बड़ी बात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। CJP Protest Update: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया है और कभी भी जवाबदेही से मुंह नहीं मोड़ा।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बयान में कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए उन्होंने लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती रहेगी।
हाल के दिनों में परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे थे। कॉकरोच जनता पार्टी (उखढ) और अन्य प्रदर्शनकारी संगठनों की प्रमुख मांगों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल था। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना रहा।
इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार के अगले कदम और शिक्षा मंत्रालय की नई जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं, आंदोलनकारी संगठनों की ओर से भी इस फैसले पर औपचारिक प्रतिक्रिया आने की प्रतीक्षा की जा रही है।