मम्मड़ खेड़ा की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने जीते 32 पदक

सनराइज एजुकेशनल ट्रस्ट ने दी बधाई

Published On

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Kharian News: गांव बनी में आयोजित 70वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर सनराइज एजुकेशनल ट्रस्ट मम्मड़ खेड़ा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, खेल नर्सरी के कोच रविन्द्र बैनीवाल तथा विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों ने कुल 19 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ी अंजलि ने 100 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर हर्डल और डिस्कस थ्रो में चार स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं आरुषि ने 800 व 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। 

इसके अलावा दीपिका, यमन बैनीवाल, योगेश, गौरव बैनीवाल, यश, खुशी, कोमल, भारती, लोकेश, कंचन, कल्पना सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की झोली में पदक डाले। विद्यालय के प्राचार्य नीरज पाहुजा ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल नर्सरी के कोच रविन्द्र बैनीवाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है तथा उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी आगामी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Sirsa News

About The Author

Related Posts