Sirsa News: आसमानी आफत के बीच डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

कहीं पशुओं का छपरा ढहा, कहीं दीवार व छत गिरी

Published On

ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान ओढ़ां क्षेत्र के गांव छतरियां में एक ढाणी पर आसमानी बिजली गिरने से पशुओं के छपरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में चार सदस्य मौजूद थे, लेकिन संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई। मलबे की चपेट में आने से एक भैंस घायल हो गई, जबकि गेहूं, खाद, चक्की सहित घरेलू सामान दब गया। Sirsa News

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बरसात के बीच मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित किसान मान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत में पानी लगाने गया था। घर पर उसकी पत्नी, बेटी और माता-पिता मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हुई।

इसी दौरान उसके पिता पशुओं के छपरे की छत पर पानी की निकासी देखने के लिए सीढ़ी पर चढ़े ही थे कि अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली छपरे पर आ गिरी। जोरदार धमाके के साथ छपरे की छत ढह गई। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी भैंस को बाहर निकाला। बरसात के बीच पहुंचे सेवादार, शुरू किया राहत कार्य Sirsa News

हादसे की सूचना मिलते ही गांव नागोकी, भंगू, बड़ागुढ़ा और ढाबां से डेरा सच्चा सौदा क सेवादार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मलबे में दबे सामान को बाहर निकालने के साथ परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की। रोडी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां और नंबरदार सर्वजीत सिंह भंगू ने बताया कि सूचना मिलते ही विभिन्न गांवों के सेवादारों के साथ राहत कार्य के लिए पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा कि सबसे राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मान सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले ही पशुओं और कृषि सामान के लिए नया कोठा बनवाया था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भैंस घायल हुई है तथा गेहूं, खाद, चक्की और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने समय पर मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार जताते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की। Sirsa News

चकेरियां में भी गिरी बिजली, दीवार व छत ढही

उधर ओढ़ां खंड के गांव चकेरियां में भी बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से किसान परमजीत के मकान की करीब 100 फुट लंबी दीवार और छत ढह गई। हादसे में कई पशु चोटिल हो गए, जबकि पशु चारा और घरेलू सामान मलबे में दब गया। घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हालांकि यहां भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। Sirsa News

About The Author

Related Posts