CJP Protest Update: सीजेपी प्रदर्शन-हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड़ में, 10 एफआईआर दर्ज

250 से अधिक खंगाले जा रहे वीडियो, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

Published On

Parliament March Violence: नई दिल्ली। संसद की ओर निकाले गए 'कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)' के मार्च के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक विभिन्न घटनाओं के संबंध में 10 अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की हैं। अधिकारियों के अनुसार, उपद्रव और कानून-व्यवस्था भंग करने के मामलों की गहन जांच जारी है तथा दोषियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। CJP Protest Update

पुलिस के अनुसार, संसद मार्ग थाने में सबसे अधिक चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त कनॉट प्लेस (सीपी) थाने में तीन, जबकि मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संसद सत्र के बीच उच्च सुरक्षा क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

वहीं, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान पर हमले, सरकारी वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना को लेकर भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा गया है। CJP Protest Update

पुलिस ने बताया कि अधिकांश मामले फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज किए गए हैं। आरोपितों की पहचान के लिए जांच एजेंसियां 250 से अधिक वीडियो का विश्लेषण कर रही हैं। इनमें मोबाइल फोन से बनाई गई रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों के दृश्य तथा पुलिस के बॉडी-वॉर्न कैमरों की रिकॉर्डिंग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े थे। इस दौरान बैरिकेड्स हटाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। CJP Protest Update

About The Author

Related Posts