Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ यात्रा भारी बारिश से प्रभावित, प्रशासन की एडवाइजरी जारी

छौड़ी के पास पैदल मार्ग पर मलबा गिरा, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई

Published On

Uttarakhand Landslide: रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार वर्षा के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से प्रभावित हो गई। गौरीकुण्ड से लगभग एक किलोमीटर आगे स्थित छौड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से चट्टानें और मलबा पैदल यात्रा मार्ग पर आ गिरा, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तत्काल श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की। Uttarakhand Weather Update

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की सहायता से मलबा हटाने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है ताकि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण गौरीकुण्ड और मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को रोककर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। प्रशासन लगातार क्षेत्र की स्थिति और मौसम में हो रहे बदलावों पर नजर बनाए हुए है। लगातार वर्षा के चलते केदारघाटी में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। Uttarakhand Weather Update

ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग का उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

प्रशासन का कहना है कि मार्ग की पूरी तरह सफाई और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। राहत एवं बचाव दल लगातार मौके पर तैनात हैं और यात्रा को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कार्य कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा प्रशासन हर स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है। Uttarakhand Weather Update

About The Author

Related Posts